Wednesday 15 May 2019

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा (पंजाब) के लवली प्रांगण में आपका स्वागत है..


यह अक्सर कहा जाता है कि हिंदी विषय में कैरियर बनाना बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य है| कुछ लोग हिंदी को कैरियर का विषय न मानकर समय पास करने का जरिया मानते हैं| कुछ लोगों का यह मानना होता है कि हिंदी की पढाई करना अपना जीवन बर्बाद करना है|

मैं मानता हूँ जो ऐसा मानते हैं वे गलत हैं| हिंदी जैसा कोई विषय शायद हो जो आपको जीवन जीने का सही सलीका सिखाए| हिंदी भाषा एवं साहित्य को पढ़कर आप अपनी अभिरुचि के तमाम कैरियर को प्राप्त कर सकते हैं| भाषा जहाँ हमारे लिए अभिव्यक्ति के धरातल पर आगे बढ़ने के लिए जरूरी है वहीं साहित्य व्यक्तित्व-निखार के लिए बहुत जरूरी|


आप पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुत ही सफल कैरियर की शुरुआत कर सकते हैं हिंदी साहित्य में रूचि लेकर| आप एक सफल लेखन की दुनिया में स्वयं को रख सकते हैं| आप केन्द्रीय संस्थानों में बतौर भाषा अधिकारी, अनुवादक के तौर पर कार्य कर सकते हैं| आप एक अच्छा अध्यापक बन सकते हैं, प्रोफेसर बनकर विश्वविद्यालयों का हिस्सा बन सकते हैं| आप ऐसा बहुत कुछ कर सकते हैं जो आप सोचते हैं| आप बतौर एक स्क्रिप्ट राइटर के अपनी दुनिया संवार सकते हैं| गीत आदि विधाओं से जुड़कर फ़िल्मी दुनिया में नाम कमा सकते हैं|


हमारे यहाँ स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के अपने ब्लॉग हैं| वे लिख-पढ़ ही नहीं रहे हैं अपितु उसके जरिये अपनी अभिव्यक्ति क्षमता का भरपूर प्रयोग कर रहे हैं| यहाँ ऐसा नहीं है कि हिंदी विषय है तो हिंदी ही पढेंगे अपितु अन्य विषयों के साथ भी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है| सामाजिक विज्ञान, भूगोल, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, रंगमंच जैसे विषयों के साथ सीधे तौर पर जोड़ा जाता है| जब तक आप यहाँ से स्नातक करते हैं इतना कुछ समृद्ध हो जाता है कि अलग से कहने की जरूरत नहीं है|
  

यदि आप चाहते हैं कि हिंदी विषय को लेकर स्वप्नों की दुनिया में एक सफल उड़ान भरें तो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा (पंजाब) में आपका स्वागत है| यहाँ हिंदी विषय में स्नातक (बी.ए.), परास्नातक (एम. ए.), एम. फिल., पी-एच.डी. आदि कोर्सों में प्रवेश शुरू है| यूजीसी के नियमानुसार बहुत ही समृद्ध पाठ्यक्रम है यहाँ का| अन्य विश्वविद्यालयों की अपेक्षा पढ़ाई का अलग ही तरीका है यहाँ का| क्लासें अत्याधुनिक एवं तकनीकी संसाधनों के माध्यम से संचालित होती हैं| आप जुड़ते हैं तो नवीनता का अनुभव स्वयं करेंगे|


No comments: