Wednesday 2 September 2020

बिम्ब-प्रतिबिम्ब सृजन संस्थान, फगवाड़ा, पंजाब का पहला आयोजन

 प्रेस विज्ञप्ति-


हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में बिम्ब-प्रतिबिम्ब सृजन संस्थान, फगवाड़ा, पंजाब का प्रथम ऑनलाइन हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है| आप सभी सादर आमंत्रित हैं| यह निर्णय संस्थान के निदेशक अनिल कुमार पाण्डेय और अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार पाण्डेय द्वारा आज की बैठक में लिया गया| 

विचार इस बात पर भी किया गया कि इस आयोजन में वही भाग ले सकेंगे जो उम्र में 25 वर्ष से कम होंगे| इसके लिए प्रतिभागी को अपना जन्म-प्रमाण पत्र भी देना होगा| कोरोना प्रभाव के कारण प्रतियोगिता का आयोजन 13


सितम्बर को ऑनलाइन रखा जाएगा| समय और शर्तें आपको प्रतियोगिता के एक हफ्ते पहले बता दी जाएँगी| 

इस आयोजन में हिंदी भाषा एवं साहित्य के वर्तमान स्थिति पर चर्चा-परिचर्चा होना सुनिश्चित हुआ है| कुछ विषय दिए जाएंगे और प्रतिभागी को उन्हीं विषयों को केन्द्र में रखकर अपना विचार रखना होगा| इस प्रतियोगिता में कुल तीन पुरस्कार दिए जाएंगे 

प्रथम पुरस्कार : रुपये 1500  

द्वितीय पुरस्कार : रुपये 1000  

तृतीय पुरस्कार :  रुपये 500 

इसके अतिरिक्त समकालीन हिंदी कविता के 

महत्त्वपूर्ण कवि राजेश जोशी के चयनित कविताओं के संग्रह ‘कवि ने कहा’

कवि मदन कश्यप के चयनित कविताओं के संग्रह ‘कवि ने कहा’

 कवि श्रीप्रकाश शुक्ल के चयनित कविताओं का संग्रह ‘कवि ने कहा’ की एक-एक प्रति और 

‘रचनावली’ त्रैमासिक पत्रिका की वार्षिक सदस्यता 

साथ-साथ संस्थान द्वारा प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा| नकद राशि प्रतियोगिता के एक हफ्ते के अंतराल में सीधे अकाउंट में प्रेषित किया जाएगा जबकि काव्य-संग्रह की प्रति और संस्थान का प्रमाण पत्र कोरियर द्वारा प्रेषित किया जाएगा| इस हेतु आपका सहयोग अपेक्षित होगा| 

इस प्रतियोगिता के लिए एक निर्णायक मण्डल होगा जिसका अंतिम निर्णय ही सर्वमान्य होगा| यह कार्यक्रम गूगल मीट पर आयोजित किया जाएगा| प्रतियोगिता के सन्दर्भ में शेष सूचनाएं आपको जल्द ही दी जाएँगी| तब तक बने रहें सृजन संस्थान के साथ|

फ़ार्म भरने के लिए इस लिंक का प्रयोग करें 

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe031lHjFclFk6n14iFE4812FAyKBj2u0LmFNgjVpRLg5lrtQ/viewform?fbclid=IwAR3xTrt_zoHTS-gw2D4HXvamflRtSrL4IqTqsTwne7WDA4bq6Q4KtkTgYjc

No comments: